पाचन तंत्र (Digestive System )क्या है? पाचन की क्रिया कैसे होती है?

पाचन तंत्र (Digestive System )क्या है? पाचन की क्रिया कैसे होती है?

पाचन तंत्र (Digestive System )क्या है? पाचन की क्रिया कैसे होती है?

दोस्तों आज हम आपके लिए मानव पाचन तंत्र: अंग, कार्य और कैसे यह काम करता है, पाचन तंत्र (Digestive System )क्या है? पाचन की क्रिया कैसे होती है? एक ऐसा टॉपिक लाए हैं जिसके बारे में सभी को संपूर्ण जानकारी होना आवश्यक है क्योंकि यह टॉपिक हमारे जीवन शैली से तथा हमारे शरीर से जुड़ी हुई है जो है हमारा पाचन तंत्र.

दोस्तों आज हम अपने ब्लॉग  costudybuddy.com में जानेंगे पाचन तंत्र (Digestive System )क्या है? पाचन की क्रिया कैसे होती है?, मानव पाचन तंत्र: अंग, कार्य और कैसे यह काम करता है

क्योंकि पाचन तंत्र के द्वारा ही हम जो भोजन करते हैं या फिर अपने दिनचर्या में जो कुछ भी खाते हैं फल ,सब्जियां ,ड्राई फ्रूट ,जूस पीते हैं, दूध पीते हैं, जंक फूड खाते हैं, आदि चीजें इसी के माध्यम से पचती  हैं और इससे जो भी विटामिन मिनरल्स प्रोटीन इत्यादि चीजें प्राप्त होती हैं वह हमारे शरीर को प्रदान करती है।

पाचन तंत्र क्या है?

पाचन तंत्र हमारे शरीर का ही एक भाग है जो हमारे द्वारा खाए गए भोजन को भलीभांति पचाता है। इसी के द्वारा हम जो कुछ भी खाते हैं चाहे वह तैलीय भोजन  हो, सूखा भोजन हो, भुना हुआ भोजन हो, इत्यादि सभी सुचारू रूप से हमारे पाचन तंत्र के द्वारा ही पचाए जाते हैं।

हम जो कुछ भी खाते हैं और उसमें जो भी विटामिन(Vitamins), मिनरल्स(Minerals) ,कार्बोहाइड्रेट(Carbohydrate) ,प्रोटीन(Protein), फाइबर(Fibre), इत्यादि चीजें मिलती हैं

वह इसी तंत्र के द्वारा हमारे शरीर के सभी अंगों को प्राप्त होता है और जो वेस्ट (waste materials) बचता है जिसकी हमारे शरीर को कोई जरूरत नहीं होती है वह भी इसी तंत्र के द्वारा हमारे शरीर से बाहर निकल जाता है।

जिससे हमारे शरीर की वृद्धि अच्छी होती है ,हमारा शरीर आकर्षक बनता है ,आंखों की रोशनी बढ़ती है, हमारे शरीर के सभी अंग सुचारू रूप से कार्य करते हैं, तथा हम बीमारियों से भी कोसों दूर रहते हैं।

पाचन तंत्र के कितने अंग होते हैं?

आइए सबसे पहले जानते हैं पाचन तंत्र के सबसे प्रमुख अंग – आंत  के बारे में….

पाचन तंत्र का सबसे प्रमुख अंग व हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण तंत्र आंत होता है यह हमारे पाचन तंत्र में पाचन क्रिया के दौरान हमारे द्वारा खाए गए भोजन से जो भी  पोषक तत्व – विटामिन ,मिनरल्स, खनिज , लवण व तरल पदार्थ  प्राप्त होते हैं उसे हमारे शरीर को प्रदान करता है।

आंत हमारे मुख से गुदा द्वार तक जाता है । जिसकी लंबाई लगभग 30 फीट तक होती है।

आंत के कार्य……

 यह हमारे शरीर को पोषक तत्व प्रदान करने के साथ-साथ पाचन क्रिया में भी अहम भूमिका निभाता है। हम जो भी भोजन करते हैं उसको हमारा आंत विखंडित ( छोटे से छोटे भागों में बांटना) व अवशोषित करता है

जिससे हमारा पाचन कार्य और भी सरल हो जाता है तथा उन से प्राप्त होने वाले सभी पोषक तत्व हमारे शरीर को सरलता से प्राप्त हो जाते हैं जो हमारे जीवन के लिए बहुमूल्य हैं अर्थात जिनकी आवश्यकता हमारे शरीर को यानी हमें जीवित रखने के लिए होती है।

आंत तंत्र के अन्य प्रमुख कार्य निम्नलिखित हैं

???? आंत में खाद्य पदार्थों का भंडारण होता है।

???? आंत का सबसे प्रमुख कार्य होता है – पाचन तंत्र के विभिन्न अंगों द्वारा उत्पन्न पाचक रसों को भोजन में मिश्रित करके ,उन्हें विखंडित करने के पश्चात पाचन के योग्य बनाना।

???? भोजन से प्राप्त विभिन्न पोषक तत्वों का अवशोषण शरीर के विभिन्न अंगों में तथा रक्त में करने का कार्य करता है।

पाचन क्रिया में शामिल होने वाले शरीर के विभिन्न अंग……

पाचन क्रिया में आंत  का तो प्रमुख स्थान होता है लेकिन इसके साथ-साथ  हमारे शरीर के अन्य अंग भी हैं जो पाचन क्रिया में शामिल होते हैं

जैसे

हमारे दांत और जबड़े जो हमारे भोजन को चबाने का कार्य करते हैं जिससे हमारा भोजन छोटे-छोटे टुकड़ों में विभाजित हो जाता है तथा भोजन चबाने के दौरान हमारे मुख में जीभ  के द्वारा बनने वाली लार (sliva)  भी पाचन क्रिया में अत्यधिक मदद करती है।

इस प्रक्रिया से लीवर को पित्त उत्पन्न करने का प्रोत्साहन मिलता है अर्थात इस प्रक्रिया के दौरान हमारा  लीवर पित्त उत्पन्न  करता है।

लीवर के द्वारा पित्त की उत्पत्ति हमारे पाचन क्रिया में अहम भूमिका निभाती है। जब हमें भूख लगती हैं तो पित्त  पित्ताशय में इकट्ठा हो जाता है और जब हम भोजन करते हैं उस दौरान वह पित्त  पित्ताशय से निकलकर छोटी आत में चला जाता है

जहां पर हमारा भोजन इकट्ठा होता है  और पित्त उसे अवशोषित करने में  मदद करता है। इसीलिए कहा जाता है कि भोजन को चबा – चबा कर खाना चाहिए ताकि जब हमारा भोजन मुख में ही अत्यधिक मात्रा में विभक्त हो जाएगा तभी लार ग्रंथियों के द्वारा वह हमारी छोटी आत में आकर पित्त के द्वारा अवशोषित होकर पाचन क्रिया में मदद करेगा और हमारा भोजन सुचारू रूप से पच जाएगा।

पाचन की क्रिया कैसे होती है……?

पाचन क्रिया अर्थात एक ऐसी प्रक्रिया जिसके द्वारा खाद्य पदार्थों (जो हमारे द्वारा खाए जाते हैं) को छोटे-छोटे टुकड़ों में विभक्त करके उनसे प्राप्त पोषक तत्वों को शरीर के द्वारा अवशोषित किए जाने लायक बना देता है। जिसको हमारा शरीर आवश्यकतानुसार वृद्धि – विकास,उर्जा की प्राप्ति , हड्डियों की बनावट, इत्यादि में प्रयोग करता है।

पाचन प्रक्रिया की अवधि में होने वाले विभिन्न क्रियाएं……

यांत्रिक पाचन

पाचन क्रिया की इस अवस्था में हमारे द्वारा खाए जाने वाले बड़े-बड़े भोजन के टुकड़े को छोटे-छोटे टुकड़ों में विभक्त किया जाता है जिसे पाचन क्रिया के अन्य अंगों से उत्पन्न होने वाले रासायनिक अम्ल के द्वारा पाचन के योग्य बनाया जाता है। यह यांत्रिक पाचन मुख से होकर अमाशय तक चलता है……

मुख

मुंह में भोजन दांत के द्वारा चबाया जाता है। इस दौरान मुंह के अंदर बनने वाली लार (sliva) में पाचन रस होता है जो स्टार्च को ग्लूकोस में बदल देता है। इसके बाद उस भोजन को निगल लिया जाता है।

ग्रास नली

मुख से भोजन निगलने के बाद वह भोजन ग्रास नली से होते हुए अमाशय में जाता है।

आमाशय

जब भोजन अमाशय में आता है तब अमाशय की मांसपेशियां गैस्ट्रिक तरल उत्पन्न करती हैं जिसमें प्रोटीज नामक एंजाइम होता है जो प्रोटीन को तोड़कर एमिनो एसिड उत्पन्न करता है जिसका अवशोषण छोटी आत में भोजन को विखंडित करने के लिए होता है।

यांत्रिक पाचन के बाद आंत कार्य शुरू होता है……

छोटी आंत

छोटी आंत में एमाइलेज और लाइपेज नामक एंजाइम बनते हैं तथा प्रोटीज नामक एंजाइम अवशोषित होते हैं जो चर्बी या वसा को विखंडित करते हैं। इसके अलावा इसमें वसा प्रोटीन इन कार्बोहाइड्रेट को विखंडित करके या छोटे से छोटे टुकड़ों में तोड़ कर पाचन योग्य बनाता है या पचता है।

बड़ी आंत

जो भी भोजन छोटी आंत में पचने से रह जाता है वह बड़ी आत में आ जाता है और पानी से मिलकर वह बचा हुआ पदार्थ मल में परिवर्तित हो जाता है। यह मल हमारे गुदा द्वार द्वारा निष्कासित हो जाता है या बाहर निकल जाता है।

Conclusion

आज हमने आपको अपने इस ब्लॉग में पाचन तंत्र (Digestive System )क्या है? पाचन की क्रिया कैसे होती है? के बारे में सभी पक्षो पर संपूर्ण जानकारी देने की कोशिश की है। अगर आपको हमारा यह पोस्ट अच्छा लगा तो आप इसे लाइक और शेयर जरूर करें और अगर आपको कोई भी प्रश्न पूछना हो तो कमेंट बॉक्स में जाकर अपना प्रश्न पूछ सकते हैं।

मैं आशा करता हूं हमारे द्वारा किया गया प्रयास आप सभी को पसंद आया होगा और अगर आपको हमारा यह लेख पसंद आया हो तो आप हमारे ब्लॉग पेज costudybuddy.com को लाइक करिए और अपने दोस्तों के साथ शेयर करिए

जिस किसी की भी पाचन तंत्र (Digestive System ) क्या है? पाचन की क्रिया कैसे होती है? से जुड़ी कोई भी समस्या हो या कोई समस्या हो वह हमें कमेंट सेक्शन में अपने सवालों को बेझिझक पूछ सकते हैं और हम उनके सवालों का उत्तर जल्द से जल्द देने का पूरा प्रयास करेंगे

कोई भी छात्र हमें अगले आर्टिकल के लिए कुछ भी शिक्षा से जुड़ी टॉपिक सुझाव के तहत कमेंट सेक्शन में बता सकते हैं जिससे हम आपके सवालों के अनुसार अगला लेख निर्धारित करेंगे और उस छात्र का नाम मेंशन (Mention) (Name – xyz) करेंगे जिस छात्र के पूछे गए सवाल पर अगला लेख तैयार होगा और जल्द से जल्द सभी के सामने प्रस्तुत करेंगे।

हमारे साथ अंत तक बने रहने के लिए आप सभी का तहे दिल से बहुत-बहुत धन्यवाद????

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *