Dussehra 2021 (Date) और क्यों मनाया जाता है

Dussehra 2021 (Date) और क्यों मनाया जाता है

Dussehra 2021 (Date) और क्यों मनाया जाता है

नमस्कार दोस्तों कैसे हैं आप सब आशा करता हूं आप सभी स्वस्थ व कुशल मंगल तरीके से होंगे सबसे पहले आप सभी को दशहरा पावन पर्व की ढेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाइयां आप सभी इस पावन पर्व को धूमधाम से मनाइए तथा अपना और अपने परिवार वालों का ध्यान रखिए और सदैव हंसते मुस्कुराते रहिए।

दोस्तों आज हम आपको इस लेख के माध्यम से Dussehra 2021 (Date) और क्यों मनाया जाता है, इसकी जानकारी आपको प्राप्त कराई जाएगी

सनातन धर्म में विजयदशमी पर्व का बहुत महत्व है इस दिन मां दुर्गा तथा भगवान राम की पूजा अर्चना करना बहुत ही लाभदायक माना जाता है

इस लेख में हम आपको Dussehra 2021 (Date) और क्यों मनाया जाता है विजयदशमी की कथा, दशहरा कब है, दशहरा पूजा मुहूर्त, विजयदशमी का महत्व, आदि चीजों की जानकारी प्राप्त कराएंगे

दशहरा पावन पर्व के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए आप सभी को हमारे साथ अंत तक बने रहना है जिससे कि आपको हमारा यह लेख पढ़कर बहुत ही संतुष्टि और शांति का आभास होगा जिसके साथ साथ दशहरा पर्व की संपूर्ण जानकारी आपको ज्ञात हो जाएगी।

Dussehra 2021

दशहरा का यह पावन पर्व असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है हिंदू धर्म में दशहरा के पर्व को विशेष माना गया है

पंचांग के अनुसार दशहरा यानी विजयदशमी का पर्व अश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी की तिथि को मनाया जाता है

दशहरा का पर्व अवगुणों को त्याग कर श्रेष्ठ गुणों को अपनाने के लिए प्रेरित करता है इसलिए इस पावन पर्व को हम बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक मानते हैं

हिंदू पंचांग के अनुसार वर्ष 2021 में दशहरा या विजयदशमी का पर्व 15 अक्टूबर के दिन पड़ रहा है

जानकारियों से यह पता चल रहा है कि यह पर्व हर वर्ष अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर मनाया जाता है

धार्मिक कथाओं के मुताबिक इस दिन को भगवान श्री राम जी ने अत्याचारी रावण का वध किया था और इसी के साथ मां दुर्गा ने महिषासुर का अंत करके बुराई पर अच्छाई की जीत का परचम लहराया था इस दिन सारे भक्तगण मां दुर्गा तथा भगवान श्री राम जी की पूजा आराधना करते हैं ऐसा माना जाता है कि इस दिन मां दुर्गा वह भगवान श्री राम जी की पूजा आराधना करने से जीवन के सारे दुख कष्ट कम हो जाते हैं और जीवन में सकारात्मकता आती है इस दिन अहंकारी रावण का पुतला जलाकर भक्त अपने अवगुणों को जीवन से बाहर करते हैं और दुनिया भर में शांति व्यवस्था की कामना करते हैं

जानकारियों के लिए यह भी पढ़े 

Dussehra Vijaydashmi Date And Time

01 विजय दशमी तिथि 15 अक्टूबर 2021 शुक्रवार
02 दशमी तिथि प्रारंभ 14 अक्टूबर शाम 6:52
03 दशमी तिथि समापन 15 अक्टूबर 2021 शाम 6:02
04 श्रवण नक्षत्र प्रारंभ 14 अक्टूबर 2021 सुबह 9:36
05 श्रवण नक्षत्र समाप्त 15 अक्टूबर 2021 सुबह 9:16

 

विजयदशमी की कथा (Dussehra katha in Hindi)

दशहरा यानी विजयदशमी के पर्व दोनो ही मान कर मनाया जाता है इस दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी ने दुराचारी अहंकारी लंकापति रावण का वध किया था रावण के अत्याचार और अहंकार से मुक्ति दिलाने के लिए भगवान विष्णु जी ने भगवान श्री राम के रूप में अवतार लिया था भगवान श्री राम अहंकारी रावण का वध करके पृथ्वी को अत्याचारी रावण से मुक्ति दिलाई थी तथा इस दिन मां दुर्गा ने महिषासुर जैसे राक्षस का सहार किया था और पृथ्वी को बचाया था इसी विजय प्राप्ति की खुशी में दशहरा का यह पावन पर्व मनाया जाता है वहीं एक अन्य पौराणिक कथा के अनुसार इसी दिन मां दुर्गा ने महिषासुर का सहार भी किया था

दशहरा कब है (Dussehra 2021)

पंचांग के अनुसार इस वर्ष दशहरा का पर्व 15 अक्टूबर 2021 को मनाया जाएगा इस दिन चंद्रमा मकर राशि और श्रवण नक्षत्र रहेगा दशहरा का पर्व दिवाली से ठीक 20 दिन पहले मनाया जाता है

दशहरा पूजा मुहूर्त 

पंचांग के अनुसार इस दिन यानी 15 अक्टूबर 2021 को दोपहर 2:02 से 2:48 तक विजय मुहूर्त रहेगा

विजय दशमी का महत्व

विजयदशमी का त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत की खुशी में मनाया जाता है इस दिन मां दुर्गा तथा भगवान श्री राम जी की पूजा करने से भक्तों की परेशानियां दूर होती हैं इस दिन किसान नई फसलों का जश्न मनाते हैं वही प्राचीन कथाओं के अनुसार इस दिन योद्धा अपने हथियारों की पूजा करते हैं ऐसा करके वह अपनी जीत का जश्न बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं happy-diwali

निष्कर्ष

सबसे पहले आप सभी मेरे प्यारे साथियों को दशहरा पर्व की हार्दिक-हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां

इस साल की दशहरा पावन पर्व पर आपके ऊपर भगवान श्री राम वह मां दुर्गा का आशीर्वाद सदैव बना रहे इसी शुभकामना के साथ आपको दशहरा की खूब ढेर सारी शुभकामनाएं आपका आने वाला हर साल खुशियों से भरा हो Happy Dussehra 2021

COSTUDYBUDDY.COM

हमारे साथ अंत तक बने रहने के लिए आप सभी का तहे दिल से बहुत-बहुत धन्यवाद????

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *